Translate

Search This Blog

my lead

230342f92a3d4e1cead36d395b2d7b45

Wednesday, December 29, 2021

भारत के सबसे बड़े ब्यूटी- पेजेंट(pageant ) के ग्रैंड फिनाले में ,फॉरएवर (FOREVER) मिस पटियाला बनी सुश्री समिधा बत्रा ! -बर्बाद इंडिया न्यूज़ / मनोज बत्रा (एडिटर) !

भारत के सबसे बड़े ब्यूटी- पेजेंट(pageant ) के ग्रैंड फिनाले में ,पत्रकार मनोज बत्रा की सुपुत्री सुश्री समिधा बत्रा ने लगाए सफलता के अम्बार,रचा इतिहास -

5000 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए,टॉप 250 में स्थान बनाकर,फॉरएवर मिस पटियाला बनी सुश्री समिधा बत्रा ! 

मुख्य बिंदु -

* समानान्तर प्रतियोगिताओं की भी एक साथ crowning  होने के कारण,सुश्री समिधा बत्रा का नाम वर्ल्ड -रिकॉर्ड में भी आने का चांस!

** एम्बेसडर -पद व आगामी मिस वर्ल्ड सौंदर्य -प्रतियोगिता में भी मिली डायरेक्ट एंट्री  व आजीवन मेम्बरशिप !

*** पिंक सिटी जयपुर के आलिशान फाइव स्टार होटल 'मर्रीओट ' में हुआ,देशी -विदेशी पत्र -पत्रिकाओं हेतु सुश्री समिधा बत्रा का फोटो -शूट व भव्य कार्यक्रम !

**** धारावाहिक 'कुंडली भाग्य ' फ्रेम रुचिता (मेघा ) व मशहूर एंकर उज्जवल ने की कार्यक्रम में शिरकत !
 
***** पंजाब मुख्यमंत्री ,राज्यपाल  व डी. सी. पटियाला ने नहीं की, कोई  आर्थिक मदद !

****** भारत में महिला -सशक्तिकरण हेतु ग्रामीण -लेवल पर भी ऐसी प्रतियोगिता हो,पत्रकार मनोज बत्रा ने की, कंपनी CEO से मांग !!
 
******* नारी -सशक्तिकरण व विकास आदि  हेतु ऐसे  प्रभावशाली  वैश्विक -मंचों का  सुश्री समिधा बत्रा ने किया समर्थन !

राजपुरा ,पंजाब ( 23 दिसंबर ,2021 ). (ईश्वर आज़ाद द्वारा ). 

     प्रसिद्ध फिल्म -अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत के 'छोटा शहर ,बड़े सपने ' वाले व्यक्तित्व का अनुसरण करते हुए,फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड्स,जयपुर द्वारा आयोजित ,भारत के सबसे बड़े ब्यूटी- पेजेंट ' मिस इंडिया- 2021'  के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर,पत्रकार मनोज बत्रा की सुपुत्री सुश्री समिधा बत्रा ने सफलता के अम्बार लगाते हुए , इतिहास रच डाला  ! उक्त चार दिवसीय सौंदर्य -प्रतियोगिता में ,5000 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ,टॉप 250 में स्थान बनाकर ,सुश्री समिधा बत्रा फॉरएवर मिस पटियाला का चमचमाता चांदी व डायमंड -वर्क किया हुआ ताज ,सम्मानपूर्वक उड़ा लाई !
मु
                                            सुश्री समिधा के रैम्प-वॉक और crowning के वीडियो -1


     सुश्री समिधा बत्रा की अन्य उपलब्धियों की बात करें ,तो अब वे उक्त कंपनी के उद्देश्यों ,नीतियों व  कार्यक्रमों का एम्बेसडर -पद के माध्यम से ,विश्व -भर में प्रचार-प्रसार कर पाएंगी! उन्हें आगामी मिस वर्ल्ड सौंदर्य -प्रतियोगिता में भी डायरेक्ट एंट्री  व उक्त कंपनी में आजीवन मेम्बरशिप मिल रही है !

                                          सुश्री समिधा के रैम्प-वॉक और crowning के वीडियो -2


     उक्त प्रतियोगिता के साथ  'मिसेज इंडिया व  मिस्टर इंडिया -2021 'प्रतियोगिताएं भी समानान्तर रूप से चली। समानान्तर प्रतियोगिताओं की भी एक साथ crowning  होने के कारण,सुश्री समिधा बत्रा का नाम वर्ल्ड -रिकॉर्ड में भी आने का चांस बन गया है !



'फॉरएवर' की डायरेक्टर व कोच शैलजा ,सुश्री समिधा की crowning करते  हुए!

     पिंक सिटी जयपुर के आलिशान फाइव स्टार होटल 'मर्री ओट 'में,,देशी -विदेशी पत्र -पत्रिकाओं हेतु सुश्री समिधा बत्रा का फोटो -शूट भी,विभिन्न लोकेशंस पर , प्रोफेशनल फोटोग्राफरों द्वारा किया गया ! उक्त होटल में फॉरएवर के इस  भव्य कार्यक्रम  में धारावाहिक 'कुंडली भाग्य ' फ्रेम रुचिता (मेघा ) व मशहूर एंकर उज्जवल ने भी शिरकत की और अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे!,

सुश्री समिधा, धारावाहिक 'कुंडली भाग्य 'फ्रेम रुचिता (मेघा ) के साथ !


सुश्री समिधा का एक मॉडलिंग अंदाज !

     फॉरएवर मिस पटियाला सुश्री समिधा बत्रा,उत्तर भारत की प्रसिद्ध  चंडीगढ़ युनिवर्सिटी में बी. कॉम की छात्रा है और वे पंजाबी फिल्म 'मांजा' में लीड रोल तथा  'पिंड दा विकास' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय कर चुकी है!एक्टिंग ,मॉडलिंग ,निर्देशन,,लेखन ,अध्यापन ,समाज-सेवा आदि सुश्री समिधा के कार्य क्षेंत्र है !




सुश्री समिधा पूर्ण विश्वास के साथ रैंप-वाक करते हुए!


     फॉरएवर मिस पटियाला सुश्री समिधा बत्रा ने कहा कि इन सौंदर्य -प्रतियोगिताओं में बाहरी सुंदरता के साथ-साथ;अंदर की सुंदरता की भी परीक्षा होती है!व्यक्तित्व में निखार आता है !छोटी सोच को त्यागकर ,नारी -सशक्तिकरण व विकास आदि  हेतु ऐसे  प्रभावशाली  वैश्विक -मंचों से जुड़कर,अपने समाज ,देश व सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने चाहिए!


सुश्री समिधा को मिला फॉरएवर आजीवन सदस्यता प्रमाण-प त्र !


     दैनिक ट्रिब्यून और मिसेज इंडिया  कंचन शर्मा  से पुरस्कृत साहित्यकार,पत्रकार,फिल्म-निर्देशक और फॉरएवर मिस  पटियाला सुश्री समिधा बत्रा के पिता मनोज बत्रा ने उक्त कार्यक्रम में, कंपनी के मालिक राजेश अग्रवाल ,सहकर्मियों,मीडियाऔर दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि -  एक बेटी लेकर इस कार्यक्रम में आया था,किन्तु 250 बेटियों की  यादों को साथ लेकर जायेंगे! इस शो के बाद  ब्यूटी ,फैशन और मॉडलिंग के मायने बदल जायेगे ,क्योंकि 'फॉरएवर ' ने लीक से हटकर कार्य किया है !  भारत में महिला -सशक्तिकरण हेतु ग्रामीण -लेवल पर भी ऐसी प्रतियोगिताये आयोजित  होनी चाहिए! इससे भारत में  नारी -शक्ति का एक बड़ा साम्राज्य विकसित हो जायेगा !


सुश्री समिधा को मिला फॉरएवर मिस पटियाला का प्रमाण-पत्र !


     पत्रकार मनोज बत्रा ने आगे मीडिया को बताया कि उन पर पारिवारिक व आर्थिक विषम परिस्थितियों का बेहद दबाव रहा बेटी समिधा के  उज्जवल  भविष्य हेतु  पंजाब मुख्यमंत्री ,राज्यपाल  व् डी सी पटियाला से उन्होंने आर्थिक मदद की मांग भी की ,जोकि अभी तक उन्हें नहीं मिली है!


सुश्री समिधा की ऑडिशन -रिपोर्ट !


     इस प्रतियोगिता में पत्रकार मनोज बत्रा ,उनकी पत्नी छाया बत्रा तथा छोटी बेटी समीक्षा बत्रा ने भी ,फॉरएवर सुश्री समिधा बत्रा की हौंसला -अफजाई हेतु हूटिंग और रैंप-वाक की !


सुश्री समिधा अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ ,रैंप पर !


नोट /सभी लिंक्स -

सुश्री समिधा की  grand  finale से जुडी पोस्ट -लिंक /forever instragram -





   
20 000 से अधिक google -रैंकिंग के साथ ,सुश्री समिधा की FSIA PROFILE-लिंक - :





FOREVER की main  website -

FOREVER  youtube -/लाइव वीडियो देखे ,कृपया !





                              चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा