Translate

Search This Blog

my lead

230342f92a3d4e1cead36d395b2d7b45

Sunday, September 20, 2020

साढ़े सात ,पौने उन्नीस जैसे पहाड़े बोलता है ,गणित का ये महान सम्राट! इस शख्स हेतू पंजाब मुख्यमंत्री से माँगा है ,आर्थिक पैकेज !@पत्रकार मनोज बत्रा

बर्बाद इंडिया टेलीविज़न !

साढ़े सात ,पौने उन्नीस जैसे पहाड़े बोलता है ,गणित का ये महान सम्राट!

 इस शख्स हेतू पंजाब मुख्यमंत्री से माँगा है ,आर्थिक पैकेज !@पत्रकार मनोज बत्रा 

दिनांक -20 सितम्बर ,2020 . 

फिल्लौर (पंजाब ). (मनोज बत्तरा द्वारा ). 

     देखने में मासूम ,भोला -भाला और गरीब ये शख्स गढ़ा रोड़ ,फिल्लौर ,पंजाब का रहने वाला है !पर कुदरत ने इनको ऐसी नेमत बक्शी है कि अच्छे पढ़े -लिखे लोग भी ,गणित के मामले में ,इनके सामने चारों खाने चित्त है !ये पौने एक ,सवा एक ,डेढ़ ,पौने दो ,सवा दो ,ढाई ,पौने तीन..... जैसे पहाड़ों को बखूबी सटीकता के साथ बोल लेते है !



     अब ये शोध का विषय हो सकता है कि ये शख्स कैसे ,इतने मुश्कित पहाड़ों को बोल पाता है ,जबकि ऐसे पहाड़े स्कूल में तो कभी पढाये गए ही नहीं और न ही आधुनिक तकनीक के चलते ,हम सब साधारण पहाड़ों  को भी ,अच्छे से याद कर पाये !

     'बर्बाद इंडिया 'मानता है कि इस शख्स का कांसेप्ट यूनिक है ,शोध का विषय है !इसलिए 'बर्बाद इंडिया 'इनकी आर्थिक दशा सुधारने हेतू 5 लाख रूपए,सरकारी नौकरी और  उत्साहित करने के लिए राजकीय-सम्मान की मांग ,पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह से करता है ! कृपया वे इस शख्स को खोज कर पुरस्कृत करें !

     यहाँ बताने योग्य है कि पूर्व में ,इस पत्रकार की प्रार्थना पर ,पंजाब के मुख्यमंत्री 5 लाख रूपये का चेक ,एक बीमार प्रसिद्ध फिल्म कलाकार को भिजवा चुके है !



     बर्बाद इंडिया टेलीविज़न पर, इससे सम्बंधित वीडियो देखने हेतू लिंक इस प्रकार है -

     https://www.youtube.com/watch?v=yoPskQEcwXk


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा
-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चैनल )